Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Form PDF ऑनलाइन डाउनलोड करें

महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी लड़की बहिन योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओ को हर महिने 1,500 रुपय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डाले जायेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आपको Mazi Ladki Bahin Yojana Form PDF की आवश्यकता होगी। हालाँकि सरकार द्वारा माझी लड़की बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु NaariShakti Doot एप लॉन्च किया है।

लेकिन कई महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होती हैं, तो वह माझी लड़की बहिन योजना फॉर्म के माध्यम से योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकती हैं। योजना को शुरू करने का उदेश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत, और आत्मनिर्भर बनाना है। तो यदि आप भी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा शुरू की गयी माझी लाडकी बहीण योजना 2024 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए Mazi Ladki Bahin Yojana Application Form व Ladki Bahin Yojana Hamipatra PDF की आवश्यकता होगी। यहां आपको मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना आवेदन फॉर्म से जुडी पूरी जानकारी विस्तरा से प्रदान की गयी है।

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Form PDF

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Form PDF

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना फॉर्म पाने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें।

  1. आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, या CSC सेंटर पर जाना होगा।
  2. अब आपको यहां से माझी लड़की बहिन योजना फॉर्म प्राप्त करना होगा। या आप फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकते हैं। (डाउनलोड लिंक आपको आर्टिकल के अंत में दिया गया है)
  3. फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पति या पिता का नाम, आपका पता, जिला, तालुका, शहर, मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा।
  4. इसके बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  5. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद. एक बाद फॉर्म की जाँच कर लें, और फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करा दें।

Mazi Ladki Bahin Yojana Hamipatra PDF

माझी लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ साथ माझी लड़की बहिन योजना हमीपत्र को भरना भी अनिवार्य है। महाराष्ट्र माझी लड़की बहिन योजना हमीपत्र पीडीएफ के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • माझी लड़की बहिन योजना हमीपत्र भी आपको आपके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, या CSC सेंटर से प्राप्त हो जायेगा।
  • या आप मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना हमीपत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। (इसका लिंक आपको नीचे दिया गया है)
  • अब आपको फॉर्म में कुछ बाते पूछी जाएँगी। आपको इनकी पुष्टि करनी होगी।
  • सभी बातों की पुष्टि करने के बाद आपको हमीपत्र में नीचे अपने हस्ताक्षर करने होंगे।

नोट=> हमीपत्र एक स्वघोषणा पत्र होता है। जिसमे आप अपने द्वारा दी गयी जानकारी की पुष्टि करते हैं।

Mazi Ladki Bahin Yojana Form & Hamipatra PDF Download

माझी लड़की बहिन योजना आवेदन फॉर्म और हमीपत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Mukyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Form Download PDF
Mazi Ladki Bahin Yojana Hamipatra Download PDF

मुक्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना आवेदन फॉर्म – आवश्यकताएँ

यदि आप भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी माझी लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजों व पात्रता की आवश्यकता होगी।

  1. महाराष्ट्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी माझी लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक महिलाओं को महाराष्ट्र की निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इनके परिवार की आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. इसके अलावा महिला के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक), निवास प्रमाणपत्र आदि होना चाहिए।

Maharashtra Mazi Ladki Bahin Yojana FAQs

Q: माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?
Ans. माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के सतत व सर्वांगिन उत्थान के लिए शुरू की गयी योजना है। जिसके तहत सरकार द्वारा राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओ को प्र्तेक माह 1500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Q: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans. माझी लाडकी बहिन योजना के तहत आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार द्वारा NaariShakti Doot एप लॉन्च किया है। जीके तहत अपना पंजीकरण कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। और ऑफलाइन आवेदन में आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, CSC सेंटर में जाना होगा और आवेदन फॉर्म भरके जमा करना होगा।

Q: Majhi Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य क्या है?
Ans. मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को जीवन के लिए नयी जीविका मिलेगी जिससे वे अपनी अवश्यकताओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहेंगी। महाराष्ट्र की महिलाएं योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top