मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए शुरू की गयी एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से दसवीं पास युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत, प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न कोर्सेज और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनके कौशल और प्रशिक्षण का संवर्धन करने में सहायता कर रही है। फ्री ट्रेनिंग के साथ साथ युवाओं को उनकी ट्रेनिंग के आधार पर ₹8000 से ₹10000 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत मिलने वाले प्रशिक्षण के लिए युवाओं को कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं है, यह प्रशिक्षण सरकार द्वारा मुफ्त दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ के तहत युवा अपनी आवश्यकताओं और रुचियों के आधार पर एक क्षेत्र और प्रशिक्षण कोर्स का चयन कर सकते हैं। तो यदि आप भी Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana 2024 @mmsky.mp.gov.in के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें। यहां हम आपको मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना ऑनलाइन पंजीयन, लास्ट डेट, पात्रता मानदंड, और आवश्यक दस्तावेज से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।
Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Registration Form
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के शिक्षित युवा बेरोजगार हैं और आप मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से अंतर्गत ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर “अभ्यर्थी पंजीयन” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद दिए गए आवश्यक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अंत में दिए गए (मैंने योजना का अवलोकन कर लिया है।
- और मैं इस योजना की पात्रता रखता/ रखती हूँ पर टिक करें और “आगे बढ़े” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुल जायेगा। यहां आपको अपना समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
- समग्र आईडी दर्ज करने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरकर “सत्यापित करें” पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर अपना मोबाइल नं. सत्यापित करें।
- अब आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करनी है और सभी सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- आगे आपके सामने शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे आप उनमे से किसी भी कोर्स को चुन सकते हैं।
- इसके अलावा आप अपने ट्रेनिंग करने के स्थान को चुन सकते हैं।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको SMS के माध्यम से यूजरनेम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
मध्य प्रदेश की Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं:-
- सबसे पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के आधिकारिक पोर्टल @mmsky.mp.gov.in पर जाएये।
- इसके पश्चात आपको होम पेज पर “लॉगिन” पर क्लिक करना होगा।
- आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन होते ही आपके सामने “अभ्यर्थी प्रोफाइल” स्क्रीन खुल जाएगी।
- अब यहां आपको “रिक्तियां खोजें” टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके सामने “Candidate Preferred Vacancy Search” का पेज खुल जायेगा।
- यहां आप “Advance Search” पर क्लिक कर प्रतिष्टानो द्वारा प्रकाशित सभी रक्तियों को देख सकते हैं।
- अब आप अपनी रुचि के अनुरूप कोर्सेज का चयन कर सकते हैं।
- इसके बाद, आप “View” बटन पर क्लिक कर रिक्ति से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
- अब आपको जिस रिक्ति के लिए आवेदन करना है उसमे दिए गए “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको कुछ जानकारी भरनी होंगी। सफलतापूर्वक आवेदन होने पर आपको आवेदन आईडी के साथ सफलता संदेश प्राप्त होगा।
- इस आवेदन आईडी के माध्यम से आप आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से अंतर्गत संस्था के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आप MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana से अंतर्गत संस्था का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं।
- सबसे पहले MSKY Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाएँ।
- यहाँ आपको होम पेज पर “प्रतिष्ठान पंजीयन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने प्रतिष्ठान पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको यहां अपना नाम व मोबाईल नम्बर दर्ज कर “Send OTP” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें, और अधिकृत व्यक्ति की जानकारी प्रदान करें।
- अब स्व-घोषणा के बाद अपने संस्थान का GSTIN नंबर दर्ज करें। अन्य मांगी गयी जानकारी प्रदान करें।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा।
- प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और पूछी गयी जानकारी दर्ज करें।
- इसके पश्चात ईपीएफ नंबर के माध्यम से कुल कर्मचारियों कि संख्या की जानकारी प्रदान करें।
- अंत में सबकॉंट्रेक्टर की जानकारी दर्ज करें। इस प्रकार आप आसानी से योजना के अंतर्गत अपनी संस्था का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मप्र मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना- पात्रता मानदंड
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
- आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- योजना के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जिन आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो वह योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के पद अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए।
Chief Minister Learn and Earn Scheme – Required Documents
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना के तहत लाभ पाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर कार्ड
- निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं/आईटी/डिप्लोमा मार्कशीट
- ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट मार्कशीट
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
@mmsky.mp.gov.in Registration Form & Last Date – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2024 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण मंत्रालय |
लाभार्थी | राज्य के शिक्षित युवा |
उद्देश्य | युवाओं को रोजगार प्रदान करना |
प्रशिक्षण की अवधि | सामान्यतः 1 वर्ष (कुछ कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 6 एवं 9 माह भी है) |
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | अभी जारी नहीं की गयी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmsky.mp.gov.in |